खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोसला से जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार रात करीब 8 बजे पुराने जमीन और संपत्ति विवाद को लेकर एक दंपती पर उसके ही रिश्तेदार ने लाठी और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत होने की जानकारी है, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है और बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, कोसला के छोटे भाटा निवासी पुन्नी राम साहू, पिता हीरालाल, मूल रूप से सलखन का रहने वाला था और अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसका जनक राम के साथ जमीन और संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।
शनिवार रात विवाद ने उस वक्त खूनी रूप ले लिया, जब जनक राम ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर दंपती पर लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना पामगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया।
वहीं, ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी बताए जा रहे जनक राम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, जनक राम ने पूछताछ में वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि दो अन्य लोग भी हमले में शामिल थे, जो फिलहाल फरार हैं।
पामगढ़ पुलिस ने जनक राम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले की वास्तविक वजह तथा घटना में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता
- महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा- धन्यवाद
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी ‘टॉपग्रेड’ ब्लैकलिस्ट, 10 लाख की बैंक गारंटी राजसात
- विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: जशपुर में 5.49 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम
- दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: 25 दिनों में 13 मामले सामने आए, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
- महतारी वंदन योजना बनी संघर्ष के दौर में रनिया बाई का सहारा, 30वीं और 31वीं किस्त ने दी बड़ी राहत


