खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। नेपाल में आई आपदा में छत्तीसगढ़ के भी अनेक लोगों के लापता होने की सूचना मिल रही है। इस कड़ी में नया नाम बिलासपुर के राजकिशोर नगर में रहने वाली मंजू रॉय चौधरी का भी नाम शामिल हो गया है, जिनसे 25 सितंबर को आखिरी बार परिजनों की बात हुई थी। परिजनों की चिंता के बीच जिला प्रशासन भी मंजू राय चौधरी की पतासाजी में जुटा गया है।
जानकारी के अनुसार, मंजू रॉय चौधरी 21 अगस्त को कोलकाता से 30 लोगों के दल के साथ नेपाल के लिए रवाना हुईं थी। उनका 3 सितंबर तक नेपाल में रुकना तय था। इसी दौरान नेपाल में आई आपदा के बाद से उनका संपर्क परिजनों से टूट गया है।
बताया जा रहा है कि महिला अकेले बिलासपुर में रहा करती थी, वहीं परिजन कोलकाता में निवास करते हैं। परिजनों के पास ग्रुप में शामिल अन्य लोगों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध नहीं होने से संपर्क नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में परिजनों की परेशानी को देखते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन ने महिला की पतासाजी के लिए प्रयास शुरू किया है।
Trending
- रायपुर में दर्दनाक हादसा: विधानसभा थाने का वाटर कूलर बना ‘डेथ ट्रैप’, पानी पीने गए 32 वर्षीय युवक की मौत; बचाने दौड़ा आरक्षक भी झुलसा
- बिलासपुर संभाग में पहली डिजिटल शुरुआत: मुंगेली के थानों में ई-मालखाना सिस्टम लागू, बारकोड से होगी केस प्रॉपर्टी की ट्रैकिंग
- नेपाल आपदा में फंसीं बिलासपुर की मंजू रॉय चौधरी: राहत व समन्वय प्रयासों के बीच मिली लोकेशन की ताजा अपडेट
- सितंबर 2026 धार्मिक कैलेंडर: कृष्ण जन्मोत्सव से लेकर पितृ पक्ष तक, जानें इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
- इतिहास दोहराया: ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से हराया
- बदलते मौसम में गला और सांस की नली दे रही है चेतावनी? डाइट में तुरंत शामिल करें ये 6 इम्युनिटी-बूस्टर सब्जियां
- अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार: ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा ₹5.24 लाख का माल जब्त, बाप-बेटा गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी: रायपुर समेत मध्य और उत्तर इलाकों में यलो अलर्ट, जानें मौसम का पूरा हाल


