खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह बारिश हुई। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि बलरामपुर जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा। प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य से 2% कम है।
रायपुर में आज (29 अगस्त) गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Trending
- बिलासपुर संभाग में पहली डिजिटल शुरुआत: मुंगेली के थानों में ई-मालखाना सिस्टम लागू, बारकोड से होगी केस प्रॉपर्टी की ट्रैकिंग
- नेपाल आपदा में फंसीं बिलासपुर की मंजू रॉय चौधरी: राहत व समन्वय प्रयासों के बीच मिली लोकेशन की ताजा अपडेट
- सितंबर 2026 धार्मिक कैलेंडर: कृष्ण जन्मोत्सव से लेकर पितृ पक्ष तक, जानें इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
- इतिहास दोहराया: ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से हराया
- बदलते मौसम में गला और सांस की नली दे रही है चेतावनी? डाइट में तुरंत शामिल करें ये 6 इम्युनिटी-बूस्टर सब्जियां
- अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार: ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा ₹5.24 लाख का माल जब्त, बाप-बेटा गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी: रायपुर समेत मध्य और उत्तर इलाकों में यलो अलर्ट, जानें मौसम का पूरा हाल
- पारिवारिक कलह में बड़े भाई की हत्या: बिलासपुर के हरदीकला टोना में नशे की हालत में छोटे भाई ने सब्बल से ली जान


