खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदीकला टोना में पारिवारिक विवाद के बाद बड़े भाई की हत्या का मामला सामने आया है। दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने कथित तौर पर सब्बल से हमला कर बड़े भाई की जान ले ली। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुदर्शन कुर्रे अपने भांजे के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। इस दौरान बड़े भाई सुभाष कुर्रे ने सुदर्शन को ऐसा करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सुदर्शन कुर्रे ने सब्बल से अपने बड़े भाई सुभाष कुर्रे पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण सुभाष की मौत हो गई। घटना के वक्त दोनों भाइयों के नशे में होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- बिलासपुर संभाग में पहली डिजिटल शुरुआत: मुंगेली के थानों में ई-मालखाना सिस्टम लागू, बारकोड से होगी केस प्रॉपर्टी की ट्रैकिंग
- नेपाल आपदा में फंसीं बिलासपुर की मंजू रॉय चौधरी: राहत व समन्वय प्रयासों के बीच मिली लोकेशन की ताजा अपडेट
- सितंबर 2026 धार्मिक कैलेंडर: कृष्ण जन्मोत्सव से लेकर पितृ पक्ष तक, जानें इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
- इतिहास दोहराया: ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से हराया
- बदलते मौसम में गला और सांस की नली दे रही है चेतावनी? डाइट में तुरंत शामिल करें ये 6 इम्युनिटी-बूस्टर सब्जियां
- अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार: ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा ₹5.24 लाख का माल जब्त, बाप-बेटा गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी: रायपुर समेत मध्य और उत्तर इलाकों में यलो अलर्ट, जानें मौसम का पूरा हाल
- पारिवारिक कलह में बड़े भाई की हत्या: बिलासपुर के हरदीकला टोना में नशे की हालत में छोटे भाई ने सब्बल से ली जान


