खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत जोबी पुलिस ने महिला से छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम ओंगना का सरपंच अमित राठिया भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी जोबी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक, 50 वर्षीय महिला ने 28 अगस्त 2026 को चौकी जोबी में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि 27 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह अपने घर में थी। इसी दौरान अमित राठिया, अनिल कुमार राठिया, धनसिंह राठिया और इगेन्द्र राठिया वहां पहुंचे। महिला के मुताबिक, आरोपियों ने पूर्व रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद हाथ-मुक्के से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी इज्जत लेने के उद्देश्य से उसके कपड़े खींचकर उतारने का प्रयास किया। महिला किसी तरह घर से निकलकर गली में पहुंची। आरोप है कि वहां अनिल राठिया ने उसे पीछे से पकड़ लिया, जबकि अमित राठिया और धनसिंह राठिया उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े खींचने लगे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इगेन्द्र राठिया मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बना रहा था। महिला की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी। अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। महिला की शिकायत पर चौकी जोबी, थाना खरसिया में धारा 296, 351(3), 115(2), 76 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपियों के कब्जे एवं घटनास्थल से अपराध में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स और पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की हैं। इसके अलावा घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल किए गए ओप्पो मोबाइल फोन को भी पुलिस ने जब्त किया है। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान- अमित राठिया पिता बलदेव सिंह, उम्र 36 वर्ष, अनिल कुमार राठिया पिता बलदेव सिंह, उम्र 30 वर्ष, धनसिंह राठिया पिता जेठूराम, उम्र 52 वर्ष और इगेन्द्र राठिया पिता धनसिंह, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अमित राठिया ग्राम ओंगना का सरपंच है, जबकि अन्य आरोपी अलग-अलग गांवों और जोबी क्षेत्र के निवासी हैं।
Trending
- रायपुर में कल सीएम विष्णुदेव साय का व्यस्त शेड्यूल: ‘सेवा संकल्प उत्सव’ और राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में होंगे शामिल
- महिला से छेड़खानी और मारपीट के मामले में ग्राम ओंगना के सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए
- विशेष आलेख : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’
- सरकारी योजनाओं से बदला बस्तर के मुंडापाल गांव का परिदृश्य: चार प्रमुख योजनाओं के समन्वय से संवरा बसंती कश्यप का परिवार
- राज्यपाल रमेन डेका को रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया, स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थियों ने बांधी राखी
- छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ 166% बारिश के साथ शीर्ष पर
- पिथौरा से राष्ट्रपति भवन: 4 नन्हे बच्चों ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बांधी राखी और कहा- ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’
- महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की ताकत, बचत से खरीदी सिलाई मशीन


