खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के छोटे से कस्बे पिथौरा से निकली एक खास उपलब्धि ने पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक परिसर—राष्ट्रपति भवन में पिथौरा के रामदर्शन पब्लिक स्कूल के 4 नन्हे विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उनके साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
विद्यालय के विद्यार्थी आदित्य शर्मा, नितेश साहू, पुष्पराज ध्रुव और जयश बरिहा को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के सानिध्य में रक्षाबंधन मनाने का अवसर मिला। इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल जोगिंद्र मेहर भी उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, महज चार वर्ष पूर्व पिथौरा में शुरू हुआ रामदर्शन पब्लिक स्कूल आज अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। राष्ट्रपति भवन में बच्चों की उपस्थिति ने विद्यालय के साथ-साथ पिथौरा नगर को भी गौरवान्वित किया।
इस अवसर का सबसे भावुक और यादगार पल उस समय आया, जब राष्ट्रपति ने बच्चों से आत्मीयता के साथ पूछा—“आप कहां से आए हैं?” बच्चों ने गर्वपूर्वक एक स्वर में जवाब दिया—“छत्तीसगढ़!” बच्चों के उत्तर पर राष्ट्रपति की आत्मीय मुस्कान और उनके द्वारा कही गई पंक्ति “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया।
राष्ट्रपति भवन जैसे देश के सर्वोच्च संवैधानिक संस्थान के भव्य प्रांगण में पिथौरा के इन विद्यार्थियों को रक्षाबंधन मनाने का अवसर मिलना क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह अनुभव बच्चों के जीवन में सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। पिथौरा की माटी से राष्ट्रपति भवन तक पहुंची इन नन्ही प्रतिभाओं की यह यात्रा सचमुच स्वप्न और यथार्थ के अद्भुत संगम जैसी है।
Trending
- विशेष आलेख : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’
- सरकारी योजनाओं से बदला बस्तर के मुंडापाल गांव का परिदृश्य: चार प्रमुख योजनाओं के समन्वय से संवरा बसंती कश्यप का परिवार
- राज्यपाल रमेन डेका को रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया, स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थियों ने बांधी राखी
- छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ 166% बारिश के साथ शीर्ष पर
- पिथौरा से राष्ट्रपति भवन: 4 नन्हे बच्चों ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बांधी राखी और कहा- ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’
- महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की ताकत, बचत से खरीदी सिलाई मशीन
- पशुपालन केसीसी से धमतरी के ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान: 93 पशुपालकों को ₹98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी
- महतारी वंदन योजना: रक्षाबंधन पर बहनों को सौगात, सुरेखा ने बेटी के ‘सुकन्या खाते’ में जमा की 31वीं किस्त


