खबर वर्ल्ड न्यूज़ – प्रिया पाठक, रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर बहनों से राखी बंधवा रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल है।
इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पावन पर्व है।
मुख्यमंत्री ने बहनों के मान-सम्मान, सुरक्षा तथा भाइयों के सुदीर्घ और सुखमय जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व परिवारों में स्नेह, समाज में विश्वास और जीवन में खुशियों का संचार करे, यही उनकी कामना है।


