खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के करंजा भिलाई से सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक महिला अपने परिचित के साथ कांवड़ यात्रा में ग्राम कोडिया पहुंची थी। इसी दौरान ग्राम करंजा भिलाई निवासी आरोपी महेश दास बैरागी ने पीड़िता पर बैटरी में इस्तेमाल होने वाला एसिड पीड़िता के ऊपर छिड़क दिया, जिससे पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। इस दौरान दो बच्चे भी घायल हुए। इस घटना की सूचना मिलने पर थाना नंदिनी नगर में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल 35 वर्षीय मीना निषाद और महेश दोनों एक ही कम्पनी में काम करते थे। लेकिन 6 महीने पहले दोनों के बीच विवाद के बाद महिला ने काम छोड़ दिया था आरोपी ने अपराध कबुल करते हुए बताया कि महिला ने कुछ समय से उससे बातचीत बंद कर दी थी। सोमवार को महिला कुछ ग्रामीणों के साथ कांवड़ यात्रा में कोडिया पहुंची थी। इसी दौरान इस घटना को आरोपी ने अंजाम दिया है।
आरोपी महेश दास ने सोमवार को एक टिन के डिब्बे में बैटरी से एसिड निकालकर अरसनारा पहुंचा और महिला के शरीर पर डालने की कोशिश की। जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई। इस घटना में दो बच्चे भी घायल हो गए। पीड़ित महिला को इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस को सूचना मिली कि घटना के बाद आरोपी ग्राम कारंजा भिलाई में छिपा हुआ है। जिसके बाद नंदिनी नगर थाना पुलिस ने आरोपी महेश दास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


