खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के भाटापारा-बलौदाबाजार जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम गैंदा और मुड़ियाडीह के बीच सड़क पर 65 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान केजराम ध्रुव, पिता ढेलसिंह ध्रुव (65 वर्ष), निवासी ग्राम मुड़ियाडीह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि केजराम मंगलवार शाम करीब 5 बजे घर से दूध देने के लिए ग्राम गैंदा गया था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
Trending
- घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम
- टेस्ट में ‘सर’ जडेजा का अजीब रिकॉर्ड: 2021 से अब तक फेंकी सबसे ज्यादा नो-बॉल, स्पिनरों की सूची में शीर्ष पर
- ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन रचा इतिहास: 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इमरान हाशमी के करियर को मिला पहला ‘सोलो’ शतक
- बरसात के मौसम में सुपरफूड ‘कैथ’: जानें क्यों है यह खास, जानिए पोषण के आंकड़े और सेहत से जुड़े फायदे
- रायपुर में रिश्तों को तार-तार करने वाली सनसनीखेज वारदात: पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, फर्जी आईडी से कराया प्रसव; 6 गिरफ्तार
- रायपुर: एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर ने रचा 14.97 लाख का फ्रॉड, वरिष्ठ नागरिक को बनाया निशाना
- बातचीत बंद करने से नाराज युवक का खौफनाक कदम: कांवड़ यात्रा के दौरान महिला पर फेंका एसिड, दो बच्चे भी झुलसे; आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, कॉलेजियम ने दी मंजूरी


