खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। भिलाई में 59 साल के अधेड़ ने नड्डा खिलाने का लालच देकर तीन मासूमों के साथ हैवानियत की हदें पार की हैं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों में आरोपी के खिलाफ भारी आक्रोश है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक दुकान संचालित करता है, जहां नड्डा, मुरकू और अन्य खाने-पीने की चीजें बेचता है। आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाली बच्चियों को नड्डा खिलाने का लालच देकर अपने घर बुलाया और वहां उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया। बच्चियों ने जब अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, तब मामले का खुलासा हुआ।
पीड़ितों के साथ उनके परिजनों ने कोतवाली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लेकर आई।
सीएसपी छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि सोमवार को छावनी थाना में मुरकू और नड्डा बेचने वाले दुकान संचालक द्वारा तीन नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। पीड़ितों के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तार की गई है। पीड़ितों का मुलायजा कराने के साथ आगे की कार्रवाई जारी है।
Trending
- घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम
- टेस्ट में ‘सर’ जडेजा का अजीब रिकॉर्ड: 2021 से अब तक फेंकी सबसे ज्यादा नो-बॉल, स्पिनरों की सूची में शीर्ष पर
- ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन रचा इतिहास: 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इमरान हाशमी के करियर को मिला पहला ‘सोलो’ शतक
- बरसात के मौसम में सुपरफूड ‘कैथ’: जानें क्यों है यह खास, जानिए पोषण के आंकड़े और सेहत से जुड़े फायदे
- रायपुर में रिश्तों को तार-तार करने वाली सनसनीखेज वारदात: पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, फर्जी आईडी से कराया प्रसव; 6 गिरफ्तार
- रायपुर: एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर ने रचा 14.97 लाख का फ्रॉड, वरिष्ठ नागरिक को बनाया निशाना
- बातचीत बंद करने से नाराज युवक का खौफनाक कदम: कांवड़ यात्रा के दौरान महिला पर फेंका एसिड, दो बच्चे भी झुलसे; आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, कॉलेजियम ने दी मंजूरी


