खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा एवं कलेक्टर बीएस उईके के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले की आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वृत्त गरियाबंद के पंटोरा जंगल क्षेत्र में आबकारी टीम ने सघन गश्त एवं जांच के दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा निर्मित कर छिपाकर रखी गई लगभग 100 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा बरामद की। मदिरा को आबकारी कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2011) की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। आरोपी की पतासाजी जारी है।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव एवं हितेश कुमार भोई, आबकारी मुख्य आरक्षक चंदेलाल गायकवाड, आबकारी आरक्षक पिताम्बर चौधरी, रवि कुमार एवं युवराज धु्रव, नगर सैनिक संजय नेताम एवं मनीष कश्यप, महिला नगर सैनिक कल्पना धु्रव तथा वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


