खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश की गतिविधियां जारी है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार को कोरबा में 17 सेमी बारिश दर्ज की गई। रायपुर में करीब 4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने 18 अगस्त को उत्तरी इलाकों के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। रायपुर समेत 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी में मंगलवार को भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। साथ ही हल्की फुहार जारी है। मौसम विभाग ने आज रायपुर शहर और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। इससे स्पष्ट है कि गर्मी से राजधानीवासियों को राहत बनी रहेगी।
प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच कई जिलों में मंगलवार को सुबह 7 बजे से अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली, 40 से 60 किमी की तेज रफ्तार से तेज हवा चलने और वर्षा की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर बना अवदाब धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। 17 अगस्त तक यह उसी इलाके में केंद्रित था। इसके अगले 24 घंटों के दौरान पहले उत्तर-उत्तर-पश्चिम और फिर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से होकर गुज़रने की बहुत संभावना है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 17 सेमी वर्षा कोरबा में हुई। इसके बाद कोटाडोल और बिहारपुर में 10-10 सेमी, अजगरबहार में 9 सेमी, जबकि डौंडीलोहारा में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। ओडगी, रायपुर शहर, रायपुर, छाल और कापू में 6-6 सेमी वर्षा हुई। वहीं लाल बहादुर नगर, अंबागढ़ चौकी, लखनपुर, छुरा और दर्री में 5-5 सेमी, जबकि कुमरदा, बागबाहर, जनकपुर भरतपुर और उदयपुर में 4-4 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा लवन, लैलूंगा, रघुनाथनगर, धमतरी, छुरिया, मैनपाट, डौंडी, माना-रायपुर-एपी, लटोरी, घरघोड़ा, करतला, केल्हारी, तमनार और मरीं बांग्ला देवरी में 3-3 सेमी वर्षा हुई। प्रदेश के अनेक अन्य स्थानों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई।
Trending
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा


