Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

    August 17, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी विनीत कुमार सिंह के लिए समस्या समाधान का माध्यम

    August 17, 2026

    स्थानीय संसाधन और महिलाओं के कौशल से बन रही आकर्षक राखी

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी विनीत कुमार सिंह के लिए समस्या समाधान का माध्यम
    • स्थानीय संसाधन और महिलाओं के कौशल से बन रही आकर्षक राखी
    • बीजापुर में समन्वित कृषि की मिसाल: किसान राजैया पसपुल ने 5 एकड़ में धान, सरसों, मछली और मुर्गी पालन से बढ़ाई आय
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बदली जिंदगी, अब बिजली बिल नहीं, हो रही हर महीने बचत
    • सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बीजापुर में समन्वित कृषि की मिसाल: किसान राजैया पसपुल ने 5 एकड़ में धान, सरसों, मछली और मुर्गी पालन से बढ़ाई आय
    बस्तर

    बीजापुर में समन्वित कृषि की मिसाल: किसान राजैया पसपुल ने 5 एकड़ में धान, सरसों, मछली और मुर्गी पालन से बढ़ाई आय

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 17, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    सौर पंप, ट्रैक्टर और राइस मिल जैसी सुविधाओं से खेती हुई आसान

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। खेती के साथ पशुपालन, मछली पालन और बागवानी जैसी गतिविधियों को एक साथ जोड़कर आमदनी बढ़ाने और जोखिम कम करने का एक बेहतरीन तरीका है।छत्तीसगढ के बीजापुर जिले के गंगालूर तहसील के ग्राम चेरपाल निवासी किसान राजैया पसपुल, पिता एंकैया पसपुल ने आधुनिक और समन्वित कृषि को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में मिसाल पेश की है।
    समन्वित खेती में आत्मनिर्भरता की राह मजबूत हुई
    लगभग 5 एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले राजैया ने फसल उत्पादन के साथ मछली और मुर्गी पालन को भी अपनी कृषि गतिविधियों से जोड़ा है। इससे उनकी आय के स्रोत बढ़े हैं और खेती में आत्मनिर्भरता की राह मजबूत हुई है।
    उन्नत किस्मों से धान की खेती
    राजैया खरीफ सीजन में लगभग 5 एकड़ में धान की खेती करते हैं। वे 1001, महामाया और 1010 जैसी उन्नत धान किस्मों का उपयोग कर रहे हैं। कृषि विभाग से प्राप्त बीज, खाद और माइक्रोन्यूट्रिएंट सहित अन्य सुविधाओं से उन्हें बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक सहयोग मिला है। सिंचाई के लिए उनके पास सौर पंप उपलब्ध है। इसके अलावा ट्रैक्टर और राइस मिल जैसी सुविधाओं ने खेती से जुड़े कार्यों को आसान बनाया है।
    सरसों की खेती से बढ़ी आय की संभावना
    रबी वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग के मार्गदर्शन में राजैया ने एक एकड़ में सरसों की फसल का प्रदर्शन किया। इससे उन्हें लगभग 200 किलोग्राम सरसों का उत्पादन प्राप्त हुआ। धान के साथ सरसों जैसी अन्य फसलों को अपनाने से खेती में विविधता आई और अतिरिक्त आय का अवसर मिला।
    खेत में फसल के साथ मछली और मुर्गी पालन
    राजैया ने खेती को केवल फसल उत्पादन तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने समन्वित कृषि पद्धति अपनाते हुए मछली पालन और मुर्गी पालन को भी खेती से जोड़ा है। इस पद्धति से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग हो रहा है और परिवार के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत तैयार हुए हैं।
    शासकीय योजनाओं से मिली खेती को नई मजबूती
    राजैया को कृषि विभाग के माध्यम से फेंसिंग, स्प्रिंकलर पाइप, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा और सौर सुजला योजना जैसी विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिला है। इन सुविधाओं से सिंचाई व्यवस्था मजबूत हुई और खेती के काम पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हुए हैं।
    दूसरे किसानों के लिए बने प्रेरणा स्रोत
    राजैया बताते हैं कि आधुनिक तकनीक अपनाने, कृषि विभाग से मार्गदर्शन लेने और शासकीय योजनाओं का सही लाभ उठाने से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। फसल उत्पादन के साथ मछली और मुर्गी पालन को जोड़कर उन्होंने अपनी खेती को समन्वित कृषि का रूप दिया है।
    राजैया पसपुल की यह सफलता बताती है कि खेती में विविधता, आधुनिक तकनीक और शासकीय योजनाओं का समन्वय किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उनकी पहल बीजापुर जिले के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का उदाहरण बन रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    ₹3 करोड़ के गबन मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक संजय चौहान गिरफ्तार

    August 17, 2026

    जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 16, 2026

    डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, उल्लूर में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,340

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,338
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

    By Khabar WorldAugust 17, 20262

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक…

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी विनीत कुमार सिंह के लिए समस्या समाधान का माध्यम

    August 17, 2026

    स्थानीय संसाधन और महिलाओं के कौशल से बन रही आकर्षक राखी

    August 17, 2026

    बीजापुर में समन्वित कृषि की मिसाल: किसान राजैया पसपुल ने 5 एकड़ में धान, सरसों, मछली और मुर्गी पालन से बढ़ाई आय

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

    August 17, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी विनीत कुमार सिंह के लिए समस्या समाधान का माध्यम

    August 17, 2026

    स्थानीय संसाधन और महिलाओं के कौशल से बन रही आकर्षक राखी

    August 17, 2026

    बीजापुर में समन्वित कृषि की मिसाल: किसान राजैया पसपुल ने 5 एकड़ में धान, सरसों, मछली और मुर्गी पालन से बढ़ाई आय

    August 17, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बदली जिंदगी, अब बिजली बिल नहीं, हो रही हर महीने बचत

    August 17, 2026

    सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति

    August 17, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.