खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। रॉन्ग नंबर के जरिए एक नाबालिग युवती से पहचान होने के बाद उसे अपने शहर ग्वालियर बुलाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में डौंडी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अजय प्रजापति को उसके घर ग्वालियर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान नाबालिग युवती से रॉन्ग नंबर के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग युवती को अपने शहर ग्वालियर बुलाया और वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
घटना के बाद नाबालिग के परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट डौंडी थाने में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और नाबालिग से संबंधित जानकारी जुटाते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के ग्वालियर स्थित घर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद डौंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय प्रजापति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Trending
- मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी, विष्णु भैया के विजन के अनुरूप पंजीयन व्यवस्था में किए गए सुधारों से नागरिकों के समय और धन की हो रही बचत
- माननीय राष्ट्रपति महोदय के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
- युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न
- वनोपज से आजीविका बढ़ाने की छत्तीसगढ़ की पहल को नीति आयोग की सराहना
- नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए प्रक्रिया में तेजी लाएं, 15 दिनों में जिला स्तरीय समितियों की बैठक करें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने राष्ट्रीय चिंतन शिविर में किया राज्य का प्रतिनिधित्व


