खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी है। रविवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के गले से चेन झपटने की करीब चार से पांच घटनाएं सामने आई हैं। घटना के बाद कलश यात्रा में शामिल महिलाओं में काफी आक्रोश देखने को मिला। इस कथा का आयोजन बोल बम एवं कल्याण समिति द्वारा कराया जा रहा है।
दरअसल, भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन होना है। कथा से पहले रविवार को सेक्टर-5 मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच निकली इस यात्रा में 11 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा सेक्टर-5 मंदिर से शुरू होकर जयंती स्टेडियम स्थित कथा पंडाल में समाप्त हुई।
इसी भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने महिलाओं को निशाना बनाया। कलश यात्रा के दौरान करीब चार से पांच महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आने की जानकारी मिली है। घटना के बाद महिलाओं में काफी नाराजगी देखने को मिली। भीड़ के बीच महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि शिव महापुराण कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 राजपत्रित अधिकारियों समेत 700 से ज्यादा पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। कलश यात्रा के दौरान चेन स्नैचिंग के प्रयास की शिकायतें पुलिस को मिली हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। दो से तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शिव महापुराण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में कलश यात्रा के दौरान हुई इन घटनाओं ने आयोजन से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


