खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है।राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान में काले बादलों ने डेरा डालने दिया है। साथ ही बारिश भी हो रही है। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन चुकी है। अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है।
प्रदेश के अधिकांश स्थानों में वर्षा हुई, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब तक का मौसमी सब-डिविज़नल वर्षा सामान्य रही है, जिसमें -9% का अंतर है।
राजधानी रायपुर में सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हल्की बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के तटों पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब 15 अगस्त से उसी इलाके में एक अच्छी तरह से चिन्हित कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। इसके चलते अगले 24 घंटे में और मजबूत होकर अवदाब (डिप्रेशन) बनने की संभावना है। सिस्टम के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद और बलरामपुर मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश भैसमा और लवन में 9-9 सेमी दर्ज की गई। ओडगी में 8 और कोटाडोल में 7 सेमी पानी बरसा। बेरला, सिमगा और थानखमरिया में 6-6 सेमी बारिश हुई। छाल और मनेंद्रगढ़ में 5-5 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 3 सेमी बारिश वाले इलाके तिल्दा, दरी, सुहेला, नांदघाट, कटघोरा, लैलूंगा, पेंड्रा रोड, भाटापारा, सहसपुर लोहारा, कसडोल, हरदीबाजार और कोंटा हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल
- बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई: 291 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया सावन सुंदरी उत्सव, मनीषा बनीं सावन क्वीन
- महिला मोर्चा मुंगेली का सावन उत्सव उमंग एवं उल्लास के साथ संपन्न
- अधिवक्ता अभिषेक पाठक का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन
- महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति – मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक


