*पदमपुर स्वास्थ्य केंद्र ने दिया सम्मान और राष्ट्रसेवा का संदेश*
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर में उत्साह व सम्मान के साथ मनाया गया । स्वतंत्रता का जश्न मनाने में लोगो का सुबह से ही उत्साह दिखा। स्वास्थ्य केंद्र में ध्वजा रोहण के लिए अतिथि के रूप में ऐसे व्यक्ति को चुना गया जो उम्रदराज वरिष्ट नागरिक के साथ उपचाराधीन मरीज 72 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक बैसाखू राम है। जिन्हें राष्टीय ध्वज फहराने का अवसर दिया गया। यह संवेदना और कृतज्ञता की प्रेरक मिसाल है। इस पहल ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को एक मानवीय संदेश से जोड़ दिया। बैशाखू राम का इस स्वास्थ्य केंद्र से पुराना भावनात्मक जुड़ाव रहा है। बैशाखू राम को मंच में मुख्य अथिति के रूप में आमंत्रित कर भारत माता, छतीसगढ़ महतारी, महात्मा गाँधी, डॉ अम्बेडकर के साथ तिरंगा झंडा की पूजा अर्चना कर ध्वजा रोहण कर झंडा फहराया गया।
डॉ. मनीष बंजारा ने कहा कि, स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने का दिन नहीं, बल्कि यह आत्ममंथन व समीक्षा का अवसर है कि हम स्वतंत्रता को आगे कायम रखने और देश की समृधि के लिए क्या कर रहे है और उसमे हम क्या योगदान दे सकते है। सरहद पर जवान देश की रक्षा करता है, वहीं सरहद के भीतर हर नागरिक व हर समाज की जिम्मेदारी है कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाकर राष्ट्र को मजबूत व समृद्ध बनाने के साथ उसे उसके विकास में योगदान दे ।” उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक के रूप में राष्ट्रसेवा का अर्थ है—हर जरूरतमंद को ईमानदारी और संवेदनशील उपचार, गरीब एवं बुजुर्ग मरीजों को सम्मान और स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है ।” वरिष्ठजन हमारे समाज की जीवंत धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन-संघर्ष से सीख लेकर तथा उन्हें सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना हमारी जिम्मेदारी है।” इस स्वतंत्रता दिवस का संदेश स्पष्ट है—देश केवल सीमाओं से नहीं, बल्कि नागरिकों के कर्तव्य, संवेदना और जिम्मेदारी से मजबूत होता है। आइए, हम सब मिलकर एक स्वस्थ, सम्मानपूर्ण, संवेदनशील और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर सरपंच अनिल जायसवाल एवं जनपद सभापति गोविंद मोहले जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई।


