खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मवेशी तस्करों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला भखारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 5 मवेशियों को रेस्क्यू किया गया है।
बताया जा रहा है कि 5 मवेशियों को भूखे प्यासे रखकर ई रिक्शा में ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिन्हें भानपुर की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो शख्स ई रिक्शा में मवेशियों के साथ क्रूरता करते हुए तस्करी कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल ग्राम इर्रा तालाब के पास दबिश दी और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि 5 मवेशियों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा


