खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदा बाजार। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी खैरताल मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर देर रात एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान दीनदयाल रजक, उम्र करीब 28 वर्ष, के रूप में हुई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और वह किस ट्रेन की चपेट में आया। घटना के पीछे की वास्तविक वजह भी अभी सामने नहीं आई है।
भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Trending
- ₹3 करोड़ के गबन मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक संजय चौहान गिरफ्तार
- जशपुर के बगिया में मुख्यमंत्री ने थामी हल की मूठ: खेतों में उतरकर की ‘बियासी’, बोले- “खेती केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार”
- ‘वैद्य फूड’ पर प्रशासन का बड़ा छापा, 200 किलो संदेहास्पद ‘एनालॉग पनीर’ जब्त, लैब भेजी गई सैंपल रिपोर्ट
- एनटीए की लापरवाही पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: ‘छात्रों के साल बर्बाद कर रही मोदी सरकार, एनटीए की गड़बड़ी की तय हो जवाबदेही’
- राजधानी में सनसनी: छेरीखेड़ी में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस व FSL टीम
- कोरबा में दुस्साहस का दर्दनाक अंत: शर्त लगाकर बांगो बांध के गहरे पानी में कूदा 24 वर्षीय रंजीत, 48 घंटे बाद भी तलाश जारी, NDRF मैदान में
- तालाब में डूब रहे पति को बचाने कूदी पत्नी, दंपती की दर्दनाक मौत; अस्पताल में शव वाहन न मिलने से उभरी अव्यवस्था
- सावन सोमवार पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने का सही तरीका क्या है ? सही विधि और महत्व जान लें


