खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। अवैध शिकार करने वालों का पता चलने पर गश्त पर निकली वन विभाग की टीम ने एक शिकारी को पकड़ने में कामयाबी पाई है। शिकारी ने शिकार करने के लिए जंगल में जाल बिछाकर रखा था, लेकिन वन्य जीवों के जाल में फंसने से पहले ही विभाग ने शिकारी को पकड़ लिया।
मामला डौंडी परीक्षेत्र के चिहरो कक्ष क्रमांक 126 आरएफ का है, जहां वन विभाग की टीम ने ग्राम तेवड़ा (आमाबेड़ा) निवासी सुधु राम आँचला पिता ऐतवारु राम आँचला को पकड़ा। 15 अगस्त को पकड़े गए शिकारी से पूछताछ के बाद कार्रवाई की गई। शिकारी के पास से एक बॉस का गुलेल, मिट्टी से बनी गोलियां, एक टंगिया, एक गैती, वन्य जीवों का शिकार करने के लिए तीन जालियां बरामद की गई।
देर शाम होने के चलते आरोपी व्यक्ति को वन विभाग ने डौंडी पुलिस की अभिरक्षा में रखा है, जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति कुछ दिनों से अपने गांव तेवड़ा से आकर चिहरो में रह रहा था। कार्रवाई के दौरान डौंडी रेंजर जीवन भोंडेकर, दल्लीराजहरा रेंजर संतोष ठाकुर, एसडीओ एमसी डहरे के साथ वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending
- भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व; रूप कुमारी चौधरी उपाध्यक्ष व दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक
- 20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन
- रॉन्ग नंबर से बढ़ी नजदीकी, फिर नाबालिग को ग्वालियर बुलाकर दुष्कर्म: डौंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वमंगल फाउंडेशन का भव्य आयोजन, तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
- ₹3 करोड़ के गबन मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक संजय चौहान गिरफ्तार
- जशपुर के बगिया में मुख्यमंत्री ने थामी हल की मूठ: खेतों में उतरकर की ‘बियासी’, बोले- “खेती केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार”
- ‘वैद्य फूड’ पर प्रशासन का बड़ा छापा, 200 किलो संदेहास्पद ‘एनालॉग पनीर’ जब्त, लैब भेजी गई सैंपल रिपोर्ट
- एनटीए की लापरवाही पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: ‘छात्रों के साल बर्बाद कर रही मोदी सरकार, एनटीए की गड़बड़ी की तय हो जवाबदेही’


