खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाना है। दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले सके थे। हम नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो या वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाए। छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है। मैं सभी विद्यार्थियों से अपील करता हूँ कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। राज्य के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में अभी भी सीटें रिक्त हैं, वहाँ छात्र अब 31 अगस्त 2026 तक दाखिला ले सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई तक और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक तय की गई थी। लेकिन अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कई महाविद्यालयों में सीटें खाली रह गई थीं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन ने तिथि विस्तार का यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
Trending
- ₹3 करोड़ के गबन मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक संजय चौहान गिरफ्तार
- जशपुर के बगिया में मुख्यमंत्री ने थामी हल की मूठ: खेतों में उतरकर की ‘बियासी’, बोले- “खेती केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार”
- ‘वैद्य फूड’ पर प्रशासन का बड़ा छापा, 200 किलो संदेहास्पद ‘एनालॉग पनीर’ जब्त, लैब भेजी गई सैंपल रिपोर्ट
- एनटीए की लापरवाही पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: ‘छात्रों के साल बर्बाद कर रही मोदी सरकार, एनटीए की गड़बड़ी की तय हो जवाबदेही’
- राजधानी में सनसनी: छेरीखेड़ी में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस व FSL टीम
- कोरबा में दुस्साहस का दर्दनाक अंत: शर्त लगाकर बांगो बांध के गहरे पानी में कूदा 24 वर्षीय रंजीत, 48 घंटे बाद भी तलाश जारी, NDRF मैदान में
- तालाब में डूब रहे पति को बचाने कूदी पत्नी, दंपती की दर्दनाक मौत; अस्पताल में शव वाहन न मिलने से उभरी अव्यवस्था
- सावन सोमवार पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने का सही तरीका क्या है ? सही विधि और महत्व जान लें


