Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर नशा तस्करी पर बड़ी चोट: 10 लाख रुपये के गांजे के साथ UP का नाबालिग गिरफ्तार

    August 15, 2026

    भिलाई में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

    August 15, 2026

    जशपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा रणजीता स्टेडियम

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर नशा तस्करी पर बड़ी चोट: 10 लाख रुपये के गांजे के साथ UP का नाबालिग गिरफ्तार
    • भिलाई में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
    • जशपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा रणजीता स्टेडियम
    • महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल ने किया ध्वजारोहण
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बालौदाबाजार मे किया ध्वजारोहण
    • रायपुर में स्वतंत्रता दिवस की धूम: 843 स्कूली विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, सरगुजा संभाग बना विजेता
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन
    • 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर नगर निगम में ध्वजारोहण: महापौर ने 49 कर्मियों को किया सम्मानित, शहर के विकास का लिया संकल्प
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल ने किया ध्वजारोहण
    छत्तीसगढ़

    महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल ने किया ध्वजारोहण

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 15, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का किया वाचन

    उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी पुरस्कृत

    खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद जिले में 15 अगस्त 2026 (स्वतंत्रता दिवस) पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। देश की आजादी के 79 वर्ष पूरा होने के साथ ही 80 वें स्वतंत्रता दिवस जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में मनाया गया।
    समारोह में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल के मंच में आगमन के पश्चात सर्वप्रथम वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि मंत्री दयालदास बघेल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार मंच पर मौजूद थे।
    इसके पश्चात मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर प्रशिक्षु सुबेदर ईश्वर साहू के नेतृत्व में 20 वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना महिला प्लाटून, वन विभाग, सीनियर एवं जूनियर डिवीजन एन.सी.सी, एन.एस.एस महाविद्यालय एवं विद्यालय, स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस की कुल 10 टुकड़ियों ने सलामी दी। मुख्य अतिथि मंत्री बघेल द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया एवं हर्ष के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। तत्पश्चात प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट एवं सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डर एवं प्लाटून कमाण्डर का परिचय लिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बघेल ने जिले में निवासरत 19 शहीद के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ 170 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
    समारोह में 12 विद्यालयों के 827 विद्यार्थियों ने योग विधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति और परम्परा तथा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंग-बिरंगे पोशाकों में सुंदर और मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में 6 शालाओं के बच्चों ने छत्तीसगढ़ी एवं हिन्दी के देशभक्ति गीतों की शानदार संगीतमयी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद, द्वितीय स्थान महर्षि विद्या मंदिर मचेवा एवं तृतीय स्थान शासकीय डी.एम.एस. महासमुंद ने प्राप्त किया।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि बघेल ने परेड में उत्कृष्ट मार्च पास्ट करने वाले टुकड़ियों को सम्मानित किया। इनमें वरिष्ठ सशस्त्र बल समूह में प्रथम स्थान 20वीं वाहिनी सशस्त्र पुलिस बल, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल, तृतीय स्थान पर नगर सेना महिला प्लाटून रहा। इसी तरह परेड वरिष्ठ समूह में प्रथम स्थान पर सीनियर डिवीजन एन.सी.सी., द्वितीय एन.एस.एस. महाविद्यालय एवं तृतीय स्थान पर जूनियर डिवीजन एन.सी.सी. रहा। साथ ही परेड कनिष्ठ समूह में प्रथम स्थान पर एन.एस.एस. आत्मानंद हिन्दी मीडियम स्कूल, द्वितीय रेडक्रॉस आशी बाई गोलछा उ.मा. विद्यालय एवं तृतीय स्थान प्राप्त स्काउट कनिष्ठ समूह को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा परेड कमांडर प्रशिक्षु सुबेदार एवं सहायक उप निरीक्षक साइमा अम्बिलकर को भी सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर मुख्य मंच में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, छ.ग. बीज नगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड संघ इंद्रजीत सिंह गोल्डी, बास्केट बाल संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर सहित पार्षदगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत सुअनुपमा आनंद, वनमण्डलाधिकारी श्रीनिवास टी.एन., रवि कुमार साहू तथा गणमान्य नागरिक सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से साइबर जागृति अभियान के तहत ‘जागरूकता की एक सेल्फी’ थीम पर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। सेल्फी जोन में नागरिकों ने अपना सेल्फी लेकर अभियान में सहभागिता निभाई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर नशा तस्करी पर बड़ी चोट: 10 लाख रुपये के गांजे के साथ UP का नाबालिग गिरफ्तार

    August 15, 2026

    भिलाई में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

    August 15, 2026

    जशपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा रणजीता स्टेडियम

    August 15, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,164

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,339

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,337
    Don't Miss
    रायपुर

    रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर नशा तस्करी पर बड़ी चोट: 10 लाख रुपये के गांजे के साथ UP का नाबालिग गिरफ्तार

    By Khabar WorldAugust 15, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

    भिलाई में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

    August 15, 2026

    जशपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा रणजीता स्टेडियम

    August 15, 2026

    महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल ने किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर नशा तस्करी पर बड़ी चोट: 10 लाख रुपये के गांजे के साथ UP का नाबालिग गिरफ्तार

    August 15, 2026

    भिलाई में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

    August 15, 2026

    जशपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा रणजीता स्टेडियम

    August 15, 2026

    महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल ने किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बालौदाबाजार मे किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    रायपुर में स्वतंत्रता दिवस की धूम: 843 स्कूली विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, सरगुजा संभाग बना विजेता

    August 15, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.