खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के जूनाशहर स्थित वार्ड क्रमांक 15 में कुएं के अंदर युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय जगदीश पोर्ते के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हरेली की रात जगदीश नशे की हालत में घर से बाहर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों और आसपास के लोगों द्वारा तलाश किए जाने के दौरान कुएं में उसकी तैरती हुई लाश दिखाई दी, जिसके बाद घटना की सूचना रतनपुर थाने को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। शुरुआती तौर पर हादसे या आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना को लेकर रतनपुर थाना पुलिस जांच में जुटी है और मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Trending
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं


