खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में इसी सप्ताह मिले सौ-सौ के नोटों को नकली बताकर इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। पुलिस ने नोटों की जांच एक्सपर्ट से कराई, वहां ये नोट असली पाए गए। नोट पुराने होने के कारण उनका रंग फीका हो गया था। इसी कारण वे नकली जैसे लग रहे थे।
कोयलीबेड़ा स्थित उसेंडी पेट्रोल पंप में अज्ञात वाहन चालक पेट्रोल भरवाने के बाद रुपए देकर चला गया। बाद में गिनती के दौरान आए नोटों की जांच में सौ-सौ रुपए के तीन नोटों के नकली होने की शंका हुई। पंप संचालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दकर नोट भी सौंपे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सबसे पहले नोटों की जांच बैंक एक्सपर्ट से कराई। जांच में नोट असली पाए गए।
कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी निर्मल जांगड़े ने आज शुक्रवार काे बताया कि संचालक से मिले नोटों को अंतागढ़ बैंक भेजा गया। वहां एक्सपर्ट से उनकी जांच कराई गई। एक्सपर्ट ने बताया, नोट कुछ साल पुराने हैं। उनका रंग समय के साथ प्रभावित हुआ है। इसलिए वे देखने में नकली जैसे लग रहे हैं। नोट पूरी तरह असली हैं। उक्त नोट संचालक को वापस कर दिए गए है।
Trending
- दुष्कर्म के अभियुक्त सब इंस्पेक्टर काे 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 15 हजार के अर्थदंड की मिली सजा
- सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
- नक्सलवाद के साए से बाहर आता चिंतागुफा: ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से सुकमा पुलिस बना रही विश्वास का नया ढांचा
- केंद्रीय जेल जगदलपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पांच कैदी की हुई रिहाई
- कोंडागांव के इरागांव में जंगल से गौहत्या के 6 आराेपित गिरफ्तार
- तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


