खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलने वाले लाखों निर्दाेष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विभाजन देश के इतिहास की एक अत्यंत पीड़ादायक त्रासदी
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि 1947 का विभाजन भारत के इतिहास का एक अत्यंत दुखद अध्याय था। इस दौरान असंख्य लोगों ने अपनों को खोया और लाखों परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर बेघर होना पड़ा। यह वेदना देश की सामूहिक स्मृति में दर्ज है। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन सभी निर्दाेष लोगों के त्याग, असीम संघर्ष और पीड़ा को याद करने का अवसर है, जिन्होंने उस भयावह दौर का सामना किया।
राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता पर बल
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि यह दिवस हमें सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की डोर को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। हमें इस त्रासदी से सीख लेते हुए समाज में प्रेम, सौहार्द और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। एक एकजुट, समरस और संगठित समाज ही एक सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण की असली आधारशिला है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन की विभीषिका में अपनी जान गंवाने वाले सभी निर्दाेष नागरिकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
Trending
- हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने किया रुद्राभिषेक
- जर्जर पंचायत भवन भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे सरपंच-सचिव; मलबे में दबे सरकारी रिकॉर्ड
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से नहीं किया जा सकता बाहर
- रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम-चोरी मोबाइल बरामद, 37.50 लाख की संपत्ति लौटाई
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला, प्रोफेसर सहित 06 आरोपी गिरफ्तार, 36 घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा खुलासा
- महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से बहन देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर खिली रक्षाबंधन की मुस्कान
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘जशपुर : एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन
- पीएम आवास योजना के आंकड़ों पर सियासी घमासान, विजय शर्मा की चुनौती स्वीकार कर बोले भूपेश बघेल—‘समय-स्थान तय करें, बहस को तैयार’


