खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे देश में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज राजधानी में कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजधानी में 800 से ज्यादा पुलिस के अधिकारी और जवान शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर 24 घंटे संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड और दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम और आम लोगोंं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट के तीनों जोन में विशेष सुरक्षा एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर के सभी प्रमुख एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट पर 24 घंटे नाकेबंदी एवं सघन वाहन चेकिंग की जा रही है। जिसमें होटल, लॉज, सराय, धर्मशाला एवं अन्य ठहरने के स्थानों की सघन चेकिंग की जा रही है। संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है। प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि आदतन बदमाशों, निगरानीशुदा व्यक्तियों एवं संदिग्धों की चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आईटीएमएस कैमरे के माध्यम से वाहनों एवं यातायात गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।”
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। पूरे सुरक्षा अभियान में 800 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं जवान तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
Trending
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई


