खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले की परपा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 03 आरोपियों 1. अजय उर्फ रवि बघेल, पिता स्व. सुमन बघेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी नयामुंडा, 2. निखिल नाग, पिता किरण नाग, उम्र 19 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, 3. मनीष नाग, पिता स्व. दयमन नाग, उम्र 22 वर्ष, निवासी नयामुंडा, बीएसएनएल ऑफिस के पास को आज गुरूवार काे गिरफ्तार किया है। आराेपियाें के कब्जे से चोरी की गई मोटर साइकिल भी बरामद किया है। तीनों आरोपियों काे मोटरसाइकिल को ले जाते हुए गांव के एक व्यक्ति ने देखा और तत्काल वाहन स्वामी-सूचनाकर्ता को इसकी जानकारी दी। सूचना प्राप्त होते ही वाहन स्वामी एवं ग्रामीणों द्वारा आसपास के क्षेत्र में मोटरसाइकिल एवं आरोपियों की तलाश की गई, साथ ही घटना की सूचना डायल-112 एवं थाना परपा पुलिस को दी गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 अगस्त को प्रातः लगभग 04:30 बजे थाना परपा क्षेत्रांतर्गत ग्राम डिमरापाल खासपारा में प्रार्थी संजीव मौर्य के नाम से पंजीकृत मोटर साइकिल क्रमांक सीजी-17-केजे-2090 को रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ा किया गया था। इसी दौरान तीनों आरोपियों द्वारा मौका पाकर उक्त मोटरसाइकिल को चोरी करने की नीयत से उसके खड़े स्थान से बाहर निकालकर ले जाया जा रहा था। मोटरसाइकिल को ले जाते हुए गांव के एक व्यक्ति ने आरोपियों को देखा और तत्काल वाहन स्वामी-सूचनाकर्ता को इसकी जानकारी दी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना परपा में अपराध क्रमांक 189/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल परपा थाना प्रभारी निरीक्षक भोलासिंह राजपुत के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की सहायता से तीनों आरोपियों को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम अजय उर्फ रवि बघेल, निखिल नाग एवं मनीष नाग बताया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली गई है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
Trending
- दुष्कर्म के अभियुक्त सब इंस्पेक्टर काे 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 15 हजार के अर्थदंड की मिली सजा
- सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
- नक्सलवाद के साए से बाहर आता चिंतागुफा: ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से सुकमा पुलिस बना रही विश्वास का नया ढांचा
- केंद्रीय जेल जगदलपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पांच कैदी की हुई रिहाई
- कोंडागांव के इरागांव में जंगल से गौहत्या के 6 आराेपित गिरफ्तार
- तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


