खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ जगदलपुर से झीरम तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर भारत माता के जयकारे एवं देशभक्ति के नारों के साथ झीरम की ओर प्रस्थान किया। झीरम पहुंचकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झीरम हमले में शहीद हुए वीर जवानों एवं जनप्रतिनिधियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि झीरम की धरती हमारे वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की साक्षी है। शहीदों का बलिदान देश और समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके सपनों के सुरक्षित, सशक्त और नक्सलमुक्त बस्तर के निर्माण के लिए युवा पीढ़ी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के दृढ़ निश्चय एवम संकल्प से बस्तर नक्सलवाद मुक्त हुआ है। हमे गर्व है कि आज हम ऐसे क्षेत्र पहुंचकर हमारे देश की शान ध्वज को लहरा पा रहे है।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि जिस क्षेत्रो में गोली की आवाज गूंजती थी आज हम वहां बिना डर भय संकोच के साथ पहुंचकर वन्देमातरम ,भारत माता की जयघोष लगा रहे है। भाजपा सरकार के सहयोग से आज बस्तर क़े सभी अतिसंवेदनशील क्षेत्र नक्सलमुक्त हो चुके है। आज हमने 40 किलोमीटर से अधिक का सफर बाईक में तय कर झीरम घाटी पहुँचकर तिरंगा ध्वज लहराया है। और सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया है।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे, महामंत्री रजनीश पाणिग्राही, दरभा मण्डल अध्यक्ष देवी बेंजाम, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव, रितेश जोशी,विकास दुआ,आनंद झा,जीवनाथ मौर्य,विकास पात्रो,अभिषेक तिवारी,भरत ठाकुर, रामप्रसाद मौर्य,सत्यम झा,हरि प्रसाद कश्यप ,उदय सेठिया,गागड़ा राम नाग, दिनेश पांडे, मानक डई नाग,नारायण कुरानी,धर्मेंद्र ठाकुर,मुन्नू सिंह, संतोष बघेल,लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, डिकेश नाग,सोमप्रकाश जोशी,नरेंद्र पांडे, सहित भाजपा एवम युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल
- युवा अपने हौसलों को मजबूत कर लक्ष्य हासिल करें- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
- हज प्रशिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 23 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन – मिर्जा एजाज बेग
- रायपुर में स्मार्ट पुलिसिंग का नया अध्याय: कमिश्नरेट के सभी 21 थानों में लागू हुआ ‘e-मालखाना 2.0’
- अबुझमाड़ में विकास का नया दौर: ‘पीएम जनमन’ योजना से पगडंडियां बनीं पक्की सड़क
- तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
- नक्सलमुक्त झीरम तक निकली भाजयुमो की तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया नमन


