खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में बुजुर्ग दंपत्ति की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव में 60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूरा मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कमकावड़ा का है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है। बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
Trending
- दुष्कर्म के अभियुक्त सब इंस्पेक्टर काे 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 15 हजार के अर्थदंड की मिली सजा
- सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
- नक्सलवाद के साए से बाहर आता चिंतागुफा: ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से सुकमा पुलिस बना रही विश्वास का नया ढांचा
- केंद्रीय जेल जगदलपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पांच कैदी की हुई रिहाई
- कोंडागांव के इरागांव में जंगल से गौहत्या के 6 आराेपित गिरफ्तार
- तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


