खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ एवं ‘मिशन स्पंदन’ के संयुक्त तत्वावधान में “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय (मेडिकल विंग) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने हाथ आगे बढ़ाकर जीवन भर नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ ली।ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा महाविद्यालय प्रशासन को अभियान में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और विद्यार्थियों ने ’10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा’ से संबंधित पोस्टर और पम्फलेट प्रदर्शित कर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में नशा मुक्ति के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं का नशा मुक्त रहना अत्यंत आवश्यक है।
Trending
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई


