Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव से अयोध्या धाम रवाना हुई विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं में उत्साह

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ा त्योहार, ‘हरेली हमारी आत्मा है- भूपेश बघेल

    August 12, 2026

    मेकाॅज के इंटर्न चिकित्सकाें ने रैली निकालकर स्टाइपेंड बढ़ाने के मांग की अर्जी मां दंतेश्वरी को सौंपी

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव से अयोध्या धाम रवाना हुई विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं में उत्साह
    • छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ा त्योहार, ‘हरेली हमारी आत्मा है- भूपेश बघेल
    • मेकाॅज के इंटर्न चिकित्सकाें ने रैली निकालकर स्टाइपेंड बढ़ाने के मांग की अर्जी मां दंतेश्वरी को सौंपी
    • सुकमा में कल ‘आयुष्मान महा अभियान’: 10 हजार से अधिक कार्ड बनाने का लक्ष्य; 70+ बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा
    • शासकीय योजना और वैज्ञानिक तकनीक से अंगेश्वर कुर्रे बने डेयरी उद्यमिता की मिसाल
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी हरेली की बधाई
    • छत्तीसगढ़ PWD का बड़ा फैसला: 2024-25 तक के सभी निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य; लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
    • रायपुर में ED दफ्तर का घेराव: रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, भूपेश बघेल ने दी सीधी चेतावनी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव से अयोध्या धाम रवाना हुई विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं में उत्साह
    छत्तीसगढ़

    रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव से अयोध्या धाम रवाना हुई विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं में उत्साह

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 12, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक आस्था का सेतु, अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था और भावनाओं को सम्मान देते हुए संचालित रामलला दर्शन योजना प्रदेश के श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के अंतर्गत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसी क्रम में आज राजनांदगांव से रामलला दर्शन विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर स्टेशन परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
    पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में योजना के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ प्रदेश के श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख तीर्थस्थलों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। विशेष ट्रेनों के माध्यम से समूह में तीर्थयात्रा की सुविधा मिलने से श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या धाम की यात्रा अधिक सहज, व्यवस्थित और सुविधाजनक बन रही है।
    50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन
    रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। यह उपलब्धि प्रदेशवासियों की रामलला के प्रति गहरी आस्था के साथ ही योजना की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाती है। विशेष ट्रेनों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के श्रद्धालुओं को एक साथ अयोध्या धाम की यात्रा का अवसर मिल रहा है।
    योजना के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए भी अयोध्या धाम की यात्रा सुलभ हुई है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संबंधित विभागों एवं संस्थाओं द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे वे सहजता और श्रद्धाभाव के साथ अपनी तीर्थयात्रा पूरी कर सकें।
    राजनांदगांव से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन
    राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, श्रम कल्याण आयोग के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, महापौर राजनांदगांव मधुसूदन यादव, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया।
    इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि रामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराने वाली महत्वपूर्ण पहल है।
    रामलला के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में उमंग
    विशेष ट्रेन के रवाना होने के अवसर पर राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर उत्सव जैसा वातावरण रहा। बड़ी संख्या में परिजन अपने प्रियजनों को विदा करने स्टेशन पहुंचे। भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम की यात्रा शुरू की।
    अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पहुंचकर रामलला के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव होगा। उन्होंने इस यात्रा को सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
    दुर्ग स्टेशन पर तीर्थयात्रियों का आत्मीय स्वागत
    अयोध्या धाम के लिए रवाना विशेष ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर भी तीर्थयात्रियों का आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। यहां दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, दुर्ग जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जिला प्रशासन के अधिकारी, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं आईआरसीटीसी के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दीं तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्वागत के दौरान दुर्ग रेलवे स्टेशन पर भी जय श्रीराम के जयघोष से धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा।
    आस्था के साथ धार्मिक पर्यटन को भी मिल रहा विस्तार
    रामलला दर्शन योजना प्रदेश में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अयोध्या धाम की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि के दर्शन के साथ वहां के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को करीब से जानने का अवसर मिलता है।
    छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और धार्मिक परंपराओं में भगवान श्रीराम के प्रति गहरी आस्था रही है। वनवास काल से छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक संबंधों को अयोध्या से जोड़ने वाली यह यात्रा प्रदेशवासियों के लिए विशेष भावनात्मक महत्व रखती है। योजना के माध्यम से यह सांस्कृतिक जुड़ाव और अधिक मजबूत हो रहा है।
    50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा रामलला के दर्शन किया जाना इस पहल की व्यापक पहुंच और जनआस्था से इसके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। वहीं योजना के माध्यम से धार्मिक यात्रा को सुविधाजनक और व्यवस्थित स्वरूप मिलने से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा मिल रही है।
    राजनांदगांव से विशेष ट्रेन के रवाना होने और दुर्ग स्टेशन पर तीर्थयात्रियों के स्वागत के दौरान जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं आईआरसीटीसी के प्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। जय श्रीराम के जयघोष के बीच अयोध्या धाम की ओर रवाना हुए श्रद्धालुओं के चेहरों पर प्रसन्नता, मन में रामलला के दर्शन की उमंग और हृदय में प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा स्पष्ट दिखाई दी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ा त्योहार, ‘हरेली हमारी आत्मा है- भूपेश बघेल

    August 12, 2026

    मेकाॅज के इंटर्न चिकित्सकाें ने रैली निकालकर स्टाइपेंड बढ़ाने के मांग की अर्जी मां दंतेश्वरी को सौंपी

    August 12, 2026

    सुकमा में कल ‘आयुष्मान महा अभियान’: 10 हजार से अधिक कार्ड बनाने का लक्ष्य; 70+ बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा

    August 12, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,164

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,373

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,335

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,335
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव से अयोध्या धाम रवाना हुई विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं में उत्साह

    By Khabar WorldAugust 12, 20260

    छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक आस्था का सेतु, अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने…

    छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ा त्योहार, ‘हरेली हमारी आत्मा है- भूपेश बघेल

    August 12, 2026

    मेकाॅज के इंटर्न चिकित्सकाें ने रैली निकालकर स्टाइपेंड बढ़ाने के मांग की अर्जी मां दंतेश्वरी को सौंपी

    August 12, 2026

    सुकमा में कल ‘आयुष्मान महा अभियान’: 10 हजार से अधिक कार्ड बनाने का लक्ष्य; 70+ बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव से अयोध्या धाम रवाना हुई विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं में उत्साह

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ा त्योहार, ‘हरेली हमारी आत्मा है- भूपेश बघेल

    August 12, 2026

    मेकाॅज के इंटर्न चिकित्सकाें ने रैली निकालकर स्टाइपेंड बढ़ाने के मांग की अर्जी मां दंतेश्वरी को सौंपी

    August 12, 2026

    सुकमा में कल ‘आयुष्मान महा अभियान’: 10 हजार से अधिक कार्ड बनाने का लक्ष्य; 70+ बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा

    August 12, 2026

    शासकीय योजना और वैज्ञानिक तकनीक से अंगेश्वर कुर्रे बने डेयरी उद्यमिता की मिसाल

    August 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी हरेली की बधाई

    August 12, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.