खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। मुंबई से बस्तर तक जा रही महिला बाइक राइडर्स ग्रुप के सफर में बड़ा हादसा हो गया है। धमतरी जिले के मरकाटोला के पास राइडर रिद्धि ठक्कर (24 साल) हादसे का शिकार हो गई। ट्रेलर से टकराने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, 23 महिला राइडर्स का समूह महाराष्ट्र के मुंबई से बस्तर की ओर निकला था। इसी दौरान ग्रुप में शामिल महिला राइडर रिद्धि की बाइक धमतरी के मरकाटोला में ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल रिद्धि को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाजे के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Trending
- ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट में जिंदल स्टील की प्रभावी भागीदारी
- रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल
- झीरम घाटी नक्सली वारदात में अंतिम बहस के बाद संभावित फैसले की उम्मीदें बढ़ी
- “पहला दूध, पहला हक” अभियान से 280 माताओं तक पहुंचा जागरूकता संदेश
- दुर्ग में शराब पार्टी के बाद युवती के घर मंगेतर की संदिग्ध मौत: थप्पड़ और विवाद के बाद छत पर बेसुध मिला युवक
- नारायणपुर से निकली बस्तर तिरंगा यात्रा पहुंची हलामी मुंजमेटा, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
- अब राशन के लिए घंटों इंतजार नहीं, कुछ मिनटों में मिल रहा राशन
- मरकाटोला घाटी में बड़ा सड़क हादसा: मुंबई से बस्तर के सफर पर निकली महिला बाइक राइडर की मौत


