खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों में शामिल एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली थाना में नाबालिग से छेड़छाड़ का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि शहर के बड़े व्यापारी चेतन दास चौधरी ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। नाबालिक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने देर शाम मामला पंजीबद्ध कर लिया।
मामले की पुष्टि करते हुए कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मामला सामने आया है। एक नाबालिक हमारे पास आई थी और उसने बताया कि चेतन दास चौधरी नाम के व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की है।
शहर के एक बड़े व्यापारी के खिलाफ POCSO जैसे गंभीर अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने की खबर फैलते ही व्यापारिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता और उसके परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।
Trending
- बलरामपुर और रामानुजगंज को जल्द मिलेगा बायपास की सौगात
- राहुल गांधी युवाओं में अराजकता और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं: डिप्टी सीएम विजय शर्मा
- स्वामित्व योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर: मंत्री टंक राम वर्मा ने सारंगढ़ में वितरित किए अधिकार अभिलेख
- घर-घर आन-बान और शान से फहराएं तिरंगा- मंत्री टंक राम वर्मा
- औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप
- विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
- सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान
- पहला स्मार्ट मीटर भाजपा के शासनकाल में 2024 में लगाया गया- कांग्रेस


