Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    October 7, 2026

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
    • नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
    • जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
    • खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
    • विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
    • तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
    • सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बेमेतरा जिले में एग्रीस्टैक पंजीयन की रफ्तार तेज: 31 अगस्त अंतिम तिथि, धान खरीदी व सरकारी योजनाओं के लिए डिजिटल आईडी अनिवार्य
    दुर्ग

    बेमेतरा जिले में एग्रीस्टैक पंजीयन की रफ्तार तेज: 31 अगस्त अंतिम तिथि, धान खरीदी व सरकारी योजनाओं के लिए डिजिटल आईडी अनिवार्य

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 10, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला प्रशासन बेमेतरा ने जिले के समस्त कृषकों, हिस्सेदारों एवं भूमि स्वामियों से अपील की है कि वे 31 अगस्त 2026 तक अपना एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें। एग्रीस्टैक पंजीयन किसानों की भूमि एवं कृषि संबंधी जानकारी को डिजिटल रूप से व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। भविष्य में धान खरीदी, खाद एवं बीज की उपलब्धता, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में यह पंजीयन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    जिला प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए अपने एग्रीस्टैक पंजीयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें और यदि किसी प्रकार की कमी अथवा लंबित प्रक्रिया है, तो उसका समय रहते निराकरण कराएं। निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन पूर्ण नहीं होने पर संबंधित कृषक अथवा भूमि स्वामी को भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कृषि संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
    जिले में 1.87 लाख पंजीयन पूर्ण
    बेमेतरा जिले में एग्रीस्टैक पंजीयन को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक लगभग 1.87 लाख पंजीयन पूर्ण किए जा चुके हैं। वहीं लगभग 1.40 लाख बकेट क्लेम किए जा चुके हैं, जबकि लगभग 1.07 लाख बकेट एग्रीस्टैक पोर्टल पर लंबित प्रदर्शित हो रहे हैं। लंबित क्लेम वाले कृषकों एवं भूमि स्वामियों से अपील की गई है कि वे संबंधित कार्यालय अथवा मैदानी अमले से संपर्क कर अपने क्लेम की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें तथा आवश्यक दस्तावेज एवं प्रक्रिया पूर्ण कर लंबित प्रकरणों का निराकरण कराएं।
    पटवारी से लेकर CSC तक उपलब्ध है सहायता
    एग्रीस्टैक पंजीयन एवं लंबित क्लेम के निराकरण के लिए जिले में विभिन्न स्तरों पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कृषक अपने क्षेत्र के पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारी समिति अथवा कृषक मित्र से संपर्क कर पंजीयन एवं क्लेम संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही जिले की सहकारी समितियों एवं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी पंजीयन और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने में सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
    जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए वे आज ही अपने एग्रीस्टैक पंजीयन एवं भूमि संबंधी क्लेम की स्थिति की जांच करें। यदि पंजीयन लंबित है या भूमि संबंधी किसी जानकारी में सुधार/दावा प्रस्तुत करना आवश्यक है, तो संबंधित अधिकारी अथवा सेवा केंद्र से संपर्क कर प्रक्रिया समय पर पूर्ण कराएं।
    किसान भाई-बहन ध्यान दें-समय कम है
    31 अगस्त 2026 एग्रीस्टैक पंजीयन की अंतिम तिथि है। सभी कृषक, हिस्सेदार एवं भूमि स्वामी अपने पंजीयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक प्रक्रिया समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें। समय पर पंजीयन कराने से कृषि संबंधी शासकीय सेवाओं एवं किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया सुगम होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    October 7, 2026

    26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

    October 6, 2026

    सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत

    October 6, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    By Khabar WorldOctober 7, 20263

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में…

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026

    खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका

    October 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    October 7, 2026

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026

    खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका

    October 7, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

    October 7, 2026

    विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित

    October 7, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.