Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एमपी की शराब से भरी बोलेरो जब्त, 6.62 लाख की जब्ती के साथ कोण्डागांव के दो तस्कर गिरफ्तार

    August 10, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार

    August 10, 2026

    कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • एमपी की शराब से भरी बोलेरो जब्त, 6.62 लाख की जब्ती के साथ कोण्डागांव के दो तस्कर गिरफ्तार
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार
    • कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा
    • प्रधानमंत्री आवास योजना: फरहदा की गोदावरी को मिला पक्का आशियाना
    • बाढ़ आपदा प्रबंधन: मुंगेली में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, बिजराकछार से 150 लोग सुरक्षित रेस्क्यू
    • बस्तर दशहरा की पहली रस्म ‘पाटजात्रा’ पूजा विधान 12 अगस्त को, बिलाेरी से पंहुची पहली लकड़ी
    • बेमेतरा में CM हेल्पलाइन की पहल पर जगन्नाथपुर जलाशय नहर की सर्विस रोड अतिक्रमण मुक्त
    • बेमेतरा जिले में एग्रीस्टैक पंजीयन की रफ्तार तेज: 31 अगस्त अंतिम तिथि, धान खरीदी व सरकारी योजनाओं के लिए डिजिटल आईडी अनिवार्य
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » महतारी वंदन योजना से शबीना बेगम ने संवारा अपना कारोबार, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाए कदम
    बिलासपुर

    महतारी वंदन योजना से शबीना बेगम ने संवारा अपना कारोबार, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाए कदम

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 10, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    चूड़ी व्यवसाय में किया योजना की राशि का निवेश, बढ़ी आमदनी और परिवार को मिला आर्थिक संबल

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। महतारी वंदन योजना इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग कर प्रदेश की अनेक महिलाएं अपने छोटे-छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ा रही हैं और आत्मनिर्भरता की नई राह बना रही हैं। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सरखों की शबीना बेगम की कहानी भी इसी बदलाव की प्रेरक मिसाल है।
    एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर अंतर्गत ग्राम सरखों निवासी शबीना बेगम अपने घर में छोटी सी चूड़ी की दुकान संचालित करती थीं। सीमित पूंजी और आमदनी के कारण व्यवसाय को विस्तार देना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। परिवार की आर्थिक जरूरतों के बीच व्यवसाय में अतिरिक्त निवेश कर पाना भी आसान नहीं था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए संबल बनी।
    शबीना बेगम को मार्च 2024 से योजना के तहत प्रतिमाह 1,000 रुपये की राशि नियमित रूप से उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। उन्होंने योजना से प्राप्त राशि को बचाकर एकमुश्त अपने चूड़ी व्यवसाय में निवेश किया। इस राशि से उन्होंने दुकान में चूड़ियों की नई डिजाइन और विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध कराए। दुकान में विविधता बढ़ने से ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई और उनकी आमदनी भी पहले की तुलना में बेहतर हुई।
    धीरे-धीरे शबीना बेगम ने अपने छोटे से व्यवसाय को विस्तार दिया। आज उनका चूड़ी व्यवसाय परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बढ़ी हुई आमदनी से वे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी बेहतर ढंग से खर्च कर पा रही हैं। आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ उनके आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
    शबीना बेगम ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि योजना की राशि को जरूरत के अनुसार सही दिशा में निवेश करने से उनके कारोबार को नई गति मिली है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
    महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए केवल नियमित आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक निर्णय लेने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान कर रही है। शबीना बेगम जैसी महिलाओं की सफलता यह दर्शाती है कि उचित आर्थिक संबल और अवसर मिलने पर महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख सकती हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना: फरहदा की गोदावरी को मिला पक्का आशियाना

    August 10, 2026

    बाढ़ आपदा प्रबंधन: मुंगेली में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, बिजराकछार से 150 लोग सुरक्षित रेस्क्यू

    August 10, 2026

    घर-घर कचरा संग्रहण से गांवों में जाग रही स्वच्छता की अलख

    August 10, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,164

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,373

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,335

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,335
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    एमपी की शराब से भरी बोलेरो जब्त, 6.62 लाख की जब्ती के साथ कोण्डागांव के दो तस्कर गिरफ्तार

    By Khabar WorldAugust 10, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। केसीजी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश…

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार

    August 10, 2026

    कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा

    August 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना: फरहदा की गोदावरी को मिला पक्का आशियाना

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    एमपी की शराब से भरी बोलेरो जब्त, 6.62 लाख की जब्ती के साथ कोण्डागांव के दो तस्कर गिरफ्तार

    August 10, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार

    August 10, 2026

    कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा

    August 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना: फरहदा की गोदावरी को मिला पक्का आशियाना

    August 10, 2026

    बाढ़ आपदा प्रबंधन: मुंगेली में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, बिजराकछार से 150 लोग सुरक्षित रेस्क्यू

    August 10, 2026

    बस्तर दशहरा की पहली रस्म ‘पाटजात्रा’ पूजा विधान 12 अगस्त को, बिलाेरी से पंहुची पहली लकड़ी

    August 10, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.