खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम खमरिया में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिना वैध औषधि अनुज्ञप्ति के एलोपैथिक दवाइयों का भंडारण किए जाने के मामले में 36 प्रकार की औषधियां जब्त की है। यह कार्रवाई ग्राम स्थित सोमू मेडिकल स्टोर्स के पीछे संचालित क्लीनिक में की गई।
विभागीय कार्रवाई के बाद अवैध औषधि कारोबार के खिलाफ शिकंजा कसने की बात कही जा रही है, वहीं ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर विभागीय निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित व्यक्ति लंबे समय से यहां इलाज कर रहा था और बड़ी संख्या में लोग उसके पास उपचार के लिए पहुंचते थे।
जानकारी के अनुसार, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध औषधि कारोबार के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान मिली सूचना के आधार पर खमरिया स्थित क्लीनिक की जांच की गई। जांच के दौरान बीरेन्द्र मलिक के पास बिना वैध औषधि अनुज्ञप्ति के विभिन्न प्रकार की एलोपैथिक दवाइयों का भंडारण पाया गया। टीम ने मौके से 36 प्रकार की औषधियां जब्त कीं। विभाग के अनुसार, बिना वैध अनुज्ञप्ति के इस तरह दवाइयों का भंडारण करना औषधि अधिनियम, 1940 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई के दायरे में आता है।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर दवाइयों की जांच की और उन्हें नियमानुसार जब्त किया। विभाग के अनुसार, निर्धारित प्रक्रिया के तहत औषधियों के नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पूरन दास को मिली बड़ी राहत
- विशेष लेख : विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल
- मुख्य सचिव ने बच्चों के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर यूनिसेफ और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली
- छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज: 18 अगस्त को टेबल-टॉप और 20 को होगी मॉक ड्रिल
- मेडिकल कॉलेज के हार्ट-चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग का एक और कीर्तिमान
- जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा
- स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
- शिवजी के मंदिर में नंदी हमेशा महादेव की ओर ही क्यों देखते हैं? सावन में जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा


