खबर वर्ल्ड न्यूज़ – लेखराज चक्रधारी, रायपुर। ग्राम परागांव में संचालित डिटर्जेंट फैक्ट्री को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद नया घटनाक्रम सामने आया है। समाचार का तथ्यात्मक खंडन करने या आवश्यक लाइसेंस, एनओसी और वैधानिक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के बजाय संबंधित व्यक्ति ने पत्रकार को व्हाट्सऐप संदेश भेजकर कहा कि इस खबर को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम और सभी पत्रकारों तक भी पहुंचाया जाए।

संदेश में संबंधित व्यक्ति ने पत्रकार का नाम और परिचय भी पूछा, लेकिन फैक्ट्री के संचालन से जुड़े वैध दस्तावेज़ों पर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक सवाल खड़ा कर दिया है—यदि फैक्ट्री पूरी तरह नियमों के अनुसार संचालित हो रही है, तो सबसे आसान रास्ता वैध दस्तावेज़ सार्वजनिक करना नहीं होना चाहिए?

अब लोगों की निगाहें संबंधित विभागों की जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि संबंधित पक्ष अपने लाइसेंस, एनओसी या अन्य आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध कराता है, तो उसका पक्ष भी प्रकाशित किया जाएगा।


