खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। पावन श्रावण मास के अवसर पर महासमुंद स्थित विशाल मेगा मार्ट परिसर में आयोजित एक माह तक चलने वाले महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में बुधवार रात छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल हुए। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा हवन में आहुति देकर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। धार्मिक वातावरण और शिव भक्ति से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे परिसर में वैदिक मंत्रों की गूंज और भक्तिमय माहौल ने कार्यक्रम को विशेष आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की।
डॉ. रमन सिंह ने पूजा-अर्चना के बाद प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना करते हुए कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का विशेष समय होता है। इस पवित्र अवसर पर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे छत्तीसगढ़ को सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दें तथा सभी नागरिकों का जीवन स्वस्थ और आनंदमय बनाए रखें। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को अपनी परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ते हैं। श्रावण मास में आयोजित ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। उनके अलावा जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में भाग लिया। सभी ने भगवान शिव के समक्ष प्रदेश और देश की उन्नति तथा जनकल्याण की कामना की। आयोजकों के अनुसार विशाल मेगा मार्ट परिसर में श्रावण मास के दौरान यह महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम लगातार एक माह तक आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक, पूजन और हवन में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
Trending
- सीजी पीएससी द्वारा एस आई भर्ती परीक्षा, सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों के नामों को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें
- छत्तीसगढ़ में नई तकनीक व कौशल विकास का नया अध्याय, 500 करोड़ रुपये से बदलेगी राज्य की डिजिटल तस्वीर – भाजपा
- कृषि विभाग ने खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर जारी किया कारण बताओ नोटिस
- चेक बाउंस मामले में आरोपी बलराम सेन को 3 महीने का कारावास, चेक राशि का जुर्माना
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 34 पुलिसकर्मियों के तबादले
- जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल
- विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई


