खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोपरा के भंडारपारा में स्वच्छता और जनभागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। जनपद सदस्य श्रीमती अंजली शोरी ने ग्रामीणों, युवाओं और युवतियों के साथ मिलकर श्रमदान किया। इस दौरान महादेव कुंजाम, दिनेश कुंजाम सहित कई ग्रामीणों ने अपने परिवार के साथ नालियों की साफ-सफाई की और सड़क पर बने गड्ढों को समतल कर आवागमन को सुगम बनाया। ग्राम कोटवार प्रकाश कोर्राम ने भी श्रमदान में सक्रिय सहयोग दिया।
ग्रामीणों ने कहा कि केवल व्यक्तिगत स्वच्छता ही नहीं, बल्कि आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कचरे का उचित निपटान करने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने मिलकर “स्वच्छ गांव, सुंदर गांव” बनाने का संकल्प लिया और भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों में सामूहिक भागीदारी निभाने का भरोसा जताया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण


