खबर वर्ल्ड न्यूज-लेखराज चक्रधारी-रायपुर। रायपुर जिले के ग्राम परागांव के वार्ड क्रमांक 18 में अश्वनी निर्मलकर द्वारा निरमा (डिटर्जेंट पाउडर) निर्माण की एक फैक्ट्री संचालित की जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार फैक्ट्री का संचालन आवश्यक वैध दस्तावेजों, संबंधित विभागों की अनुमति, अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) तथा अन्य आवश्यक स्वीकृतियों के बिना किया जा रहा है।
निरमा निर्माण के दौरान विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थों का उपयोग किया जाता है। ऐसी इकाइयों का संचालन निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप किया जाना आवश्यक होता है, ताकि आसपास के क्षेत्र के निवासियों के स्वास्थ्य, पर्यावरण तथा स्वच्छता पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
बताया जाता है कि यह कार्य पिछले लगभग दो वर्षों से लगातार संचालित हो रहा है। ऐसे में यह स्वाभाविक प्रश्न उठता है कि यदि सभी आवश्यक अनुमतियां और वैधानिक औपचारिकताएं पूरी नहीं थीं, तो संबंधित विभागों द्वारा अब तक इसका परीक्षण या कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


