खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक गुप्ता के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जलेश यादव (जलेश्वर) के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित रविशंकर शुक्ल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके देश, प्रदेश और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल का जन्म 2 अगस्त 1877 को सागर जिले की रहली तहसील के गुड़ा ग्राम में हुआ था। उनके पिता पंडित जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल एवं माता तुलसी देवी थीं। वे स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भी रहे।
इसी प्रकार शहीद विद्याचरण शुक्ल का जन्म 2 अगस्त 1929 को रायपुर में हुआ था। वे पंडित रविशंकर शुक्ल के सुपुत्र थे और देश की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान रखते थे। उनके योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थित जनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जलेश यादव (जलेश्वर), आरिफ खोखर, नौशाद खान, इंद्रजीत कुर्रे, बलराम यादव, भूपेंद्र देवांगन, भुवन यादव एवं कमल जांगड़े सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


