खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्ष्ेत्र अंर्तगत ग्राम आसना स्कूल पारा निवासी प्रार्थी विनोद पानीग्राही से फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1 लाख 91 हजार 500 रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने ठगी के आरोपी लारेन्स एन्थोनी कुज को आज रविवार काे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा मंत्रालय में पहचान और जुगाड़ होने का दावा कर कई किस्तों में रकम लेता रहा, लेकिन नौकरी नहीं लगने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शिकायतकर्ता से गूगल पे के माध्यम से रकम लेना स्वीकार किया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आसना स्कूल पारा निवासी विनोद पानीग्राही ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनके परिचित लारेन्स एन्थोनी कुज ने मंत्रालय रायपुर में अच्छी पहचान होने की बात कहकर फूड इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी लगाने का भरोसा दिया था। इसके बाद जुलाई 2022 से सितंबर 2024 के बीच गूगल पे और चेक के माध्यम से कुल 1 लाख 91 हजार 500 रुपए अपने खाते में जमा करवाए। शिकायतकर्ता लगातार चयन सूची और नियुक्ति की जानकारी मांगता रहा, लेकिन आरोपी हर बार अलग-अलग बहाने बनाकर उसे टालता रहा। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर शिकायतकर्ता को ठगी का एहसास हुआ और उसने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अपने घर पर नियमित रूप से नहीं रहता था और लगातार स्थान बदल रहा था। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुर्ग-भिलाई में निगरानी रखी और काफी प्रयासों के बाद आरोपी को उसके निवास से हिरासत में लिया। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत उसे न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया।
Trending
- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान
- भानुप्रतापपुर में नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
- फूड इंस्पेक्टर बनाने के नाम पर 1.91 लाख की ठगी: आरोपी गिरफ्तार, गूगल पे और चेक से ऐंठे थे पैसे
- भोरमदेव कांवड़ यात्रा: डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल से अमरकंटक में श्रद्धालुओं को मिल रही अभूतपूर्व सुविधा, अब तक 1500 भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
- व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला एक आरोपित गिरफ्तार
- शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप


