खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले की सिटी काेतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी सद्दाम हुसैन (32 वर्ष) निवासी बागोडार, जिला कांकेर को आज रविवार काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और नगद पांच हजार रूपये जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि गोविंदपुर खेल मैदान के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए वर्ली मटका, कल्याण और राजधानी नाइट वर्ली मटका पर हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस वाहन को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में उसकी पहचान सद्दाम हुसैन (32 वर्ष) निवासी बागोडार, जिला कांकेर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, प्लेटिना मोटरसाइकिल एवं 5 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 256/2026 में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(1) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2013 में धारा 304 भादवि के तहत भी एक प्रकरण दर्ज है।
Trending
- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान
- भानुप्रतापपुर में नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
- फूड इंस्पेक्टर बनाने के नाम पर 1.91 लाख की ठगी: आरोपी गिरफ्तार, गूगल पे और चेक से ऐंठे थे पैसे
- भोरमदेव कांवड़ यात्रा: डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल से अमरकंटक में श्रद्धालुओं को मिल रही अभूतपूर्व सुविधा, अब तक 1500 भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
- व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला एक आरोपित गिरफ्तार
- शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप


