खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला सहकारिता प्रकोष्ठ, बस्तर के तत्वावधान में आज रविवार काे अनुपमा चौक स्थित हनुमान मंदिर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के उत्तम स्वास्थ्य, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की मंगलकामना को लेकर हनुमान की महाआरती एवं हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने हनुमानजी से किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की प्रार्थना की। सभी ने कामना की कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः उसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ जनता की सेवा, संगठन को सशक्त बनाने तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय रहें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता रामाश्रय सिंह, रजनीश पाणिग्राही, नरसिंह राव, रंजीत पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, सुरेश गुप्ता , राजपाल कसेर, उदय दुबे, प्रेम यादव सविता दुबे, योगेश ठाकुर, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, योगेश शुक्ला, संजय चन्द्राकर, शशिनाथ पाठक, दिलीप झा, परमेश राजा, उमेश सिंह यादव, सतीश वाजपेयी, अविनाश किशन धुव्र, विकास पात्रो, सोमप्रकाश जोशी, चंद्रभान नागवंशी, अशोक सिंह, श्रीमती उमा मिश्रा, कमल झज्ज, रमाराव, कुसुम कौर, जयंती जी, शांति ठाकुर, रेखा दुबे, कमल ठाकुर, सावित्री नाग, सेवती नाग सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, इंदिरा वार्ड वासी, शुभचिंतक, भक्तगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक मनोहर दत्त तिवारी ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रार्थना और श्रद्धा से की गई आराधना अवश्य फलदायी होगी। उन्होंने हनुमानजी से किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामना की।
Trending
- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान
- भानुप्रतापपुर में नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
- फूड इंस्पेक्टर बनाने के नाम पर 1.91 लाख की ठगी: आरोपी गिरफ्तार, गूगल पे और चेक से ऐंठे थे पैसे
- भोरमदेव कांवड़ यात्रा: डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल से अमरकंटक में श्रद्धालुओं को मिल रही अभूतपूर्व सुविधा, अब तक 1500 भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
- व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला एक आरोपित गिरफ्तार
- शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप


