खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मवेशी काटने और मांस बेचने के एक बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। ग्राम दर्री कापा में पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ठिकाने पर दबिश दी और मौके से 100 किलोग्राम से अधिक संदिग्ध गौमांस जब्त किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे प्रशासन और पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक परिवार द्वारा गौमांस काटा जा रहा है। सूचना पर कोटा थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां से तीन बोरियों में रखा लगभग 100 किलो से अधिक संदिग्ध गौमांस बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विधि अनंत और पुष्पा अनंत को मौके से हिरासत में लिया, जबकि राहुल अनंत, राकेश अनंत सहित अन्य आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
स्थानीय लोगों के हवाले से दावा किया गया है कि संबंधित परिवार लंबे समय से गौमांस काटने और बेचने का काम करता था। घटना की जानकारी सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। भगवा ब्रिगेड समूह के कार्यकर्ता विनय गुप्ता ने कोटा थाने पहुंचकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गौमांस होने और अन्य आरोपों की अंतिम पुष्टि पुलिस जांच तथा संबंधित वैधानिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


