खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के एर्राबोर थाना पुलिस ने आज शनिवार काे कार्रवाई करते हुए दो सफेद रंग की कार से 68 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर तीन आराेपियाें सोहेल खान, अब्दुल अदील एवं आकाश गौड़, सभी निवासी जिला बीदर कर्नाटक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आराेंपियाें द्वारा इस्तेमाल की जा रही दोनाे स्विफ्ट कार, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन, नकद राशि एवं अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से दो सफेद रंग की कार में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एर्राबोर बाजार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहनों से 50 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 68 किलोग्राम पाया गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 62 लाख 63 हजार 100 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहेल खान, अब्दुल अदील और आकाश गौड़, सभी निवासी जिला बीदर कर्नाटक, के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) और 29 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(2) और 340 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस अब इस अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछ-ताछ के आधार पर आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का भी खुलासा हो सकता है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


