खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काकेर। जिले के भानुप्रतापपुर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देश पर आज शनिवार को अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत संबलपुर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के दौरान संबलपुर निवासी रवि बघेल को कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। टीम ने उसके कब्जे से अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई।
संयुक्त कार्रवाई में भानुप्रतापपुर एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज एवं आबकारी अधिकारी श्रीमती रानू मरकाम सहित पुलिस और आबकारी विभाग की टीम शामिल रही। उन्हाेने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से बहन देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर खिली रक्षाबंधन की मुस्कान
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘जशपुर : एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन
- पीएम आवास योजना के आंकड़ों पर सियासी घमासान, विजय शर्मा की चुनौती स्वीकार कर बोले भूपेश बघेल—‘समय-स्थान तय करें, बहस को तैयार’
- चंगोराभाठा में चाकूबाजी से 20 वर्षीय युवक की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 23 अगस्त तक 99% सामान्य बारिश दर्ज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह


