खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। राज्य सरकार की जनहितकारी पहल और सेवा सेतु केंद्र जैसी व्यवस्था से आम नागरिकों को पारदर्शी, सरल और त्वरित सेवाएं मिल रही हैं, जिससे लोगों का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है। इस क्रम में जिले के तहसील बड़े बचेली निवासी मुन्ना राम अपनी पुत्री सरिता की आगे की पढ़ाई को लेकर चिंतित थे। उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत थी, लेकिन आवश्यक प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे समय में उन्होंने सेवा सेतु केंद्र का सहारा लिया और अपनी पुत्री के आवश्यक आय प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। सेवा सेतु केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आवेदन की त्वरित प्रक्रिया पूरी करते हुए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए। इससे सरिता की आगे की पढ़ाई का रास्ता आसान हो गया और परिवार की चिंता दूर हो गई।
मुन्ना राम ने बताया कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं आसानी से मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि समय पर दस्तावेज मिलने से उनकी पुत्री का भविष्य सुरक्षित हुआ और वह अपनी पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रख सकेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेवा सेतु केंद्र की स्थापना को सुशासन की दिशा में एक प्रभावकारी कदम बताया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


