खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। त्योहारी सीजन से पहले शक्कर की किल्लत के नाम पर महंगाई और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके चलते शक्कर की किल्लत की आशंका बढ़ गई है। यही वजह है कि बाजार में चीनी के दाम 50 रुपए प्रति किलो तक हो गई है। ऐसे में जमाखोरी पर रोक लगाने और आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने चीनी के स्टॉक पर सीमा तय कर दी है। अब कोई भी व्यापारी एक स्थान पर 4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडारण नहीं कर सकेगा। यह व्यवस्था 1 अगस्त यानी आज से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी।
केंद्र सरकार के निर्देश के बाद बिलासपुर खाद्य नियंत्रक ने जिले के सभी चीनी डीलरों, व्यापारियों, स्टॉकिस्ट, आयातकों और मिलरों को नए नियमों का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। सभी कारोबारियों को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के फूड स्टॉक मॉनिटरिंग पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा और हर शुक्रवार उपलब्ध स्टॉक की ऑनलाइन जानकारी देनी होगी।
सरकार का मानना है कि त्योहारों के दौरान कुछ कारोबारी कृत्रिम कमी पैदा कर मुनाफाखोरी की कोशिश कर सकते हैं। इसे रोकने के लिए राजस्व और खाद्य विभाग संयुक्त रूप से गोदामों और प्रतिष्ठानों की निगरानी करेंगे। यदि किसी व्यापारी के पास निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिला या पोर्टल पर जानकारी दर्ज नहीं की गई, तो आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


