खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल के साथ आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन रही है। प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से अनेक महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही हैं। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सरहर की श्रीमती सरिता साहू इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं।
विकासखंड बम्हनीडीहअंतर्गत ग्राम पंचायत सरहर की निवासी श्रीमती सरिता साहू का परिवार सीमित आय के कारण कई कठिनाइयों का सामना कर रहा था। घर की आवश्यकताओं की पूर्ति और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना उनके लिए चुनौती बन गया था। योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि राशि का सदुपयोग करते हुए धीरे-धीरे बचत की और सिलाई कार्य के लिए आवश्यक सामग्री खरीदी। उन्होंने अपने कौशल को स्वरोजगार का माध्यम बनाया और घर से ही महिलाओं एवं बच्चों के कपड़े सिलने का कार्य प्रारंभ किया। आज सरिता अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभा रही हैं। वे अपने बच्चों की शिक्षा, घरेलू आवश्यकताओं एवं भविष्य की जरूरतों को भी बेहतर तरीके से पूरा कर पा रही हैं। इतना ही नहीं, वे आसपास की महिलाओं को भी सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
श्रीमती सरिता साहू का कहना है कि महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में आर्थिक संबल के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। इस योजना के कारण वे आज सम्मानजनक जीवन जी रही हैं और अपने परिवार के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक प्रभावी एवं सराहनीय पहल है।
Trending
- योग जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने सीखा सूर्य नमस्कार का महत्व
- महिलाएं हो रही हैं सशक्त एवं सक्षम ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
- भाजपा सोशल मीडिया की बैठक में जन-जन तक संदेश पहुंचाने का किया आह्वान
- कांग्रेस स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंकने का कार्य जल्द शुरू करेगी- सुशील मौर्य
- गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा
- भरपूर खाद-बीज, मजबूत योजनाएं और आधुनिक खेती से समृद्धि की राह पर छत्तीसगढ़ का किसान
- अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह
- बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह


